TIME NEWS

अनुभव वा युवाओं को मिली पार्टी की जिम्मेदारी विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा

 अनुभव वा युवाओं को मिली पार्टी की जिम्मेदारी 

विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों की घोषणा 





Time news. Rehli 



 भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सागर जिले में सम्पन्न भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त विधानसभा क्षेत्र रहली 6मंडलो के अध्यक्षों की सूची जारी की गई रहली विधानसभा क्षेत्र में जहाँ रहली नगर वा ग्रामीण एवं गढाकोटा, शाहपुर में अनुभवी सक्रिय कार्यकर्ताओ को मौका दिया गया तो वही नये मंडल बने पटना बुजुर्ग वा बलेह में युवा चेहरों को अपनी सक्रियता दिखाने का अवसर दिया गया है।भारतीय जनता पार्टी म.प्र. के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर के अनुमोदन व जिला पर्यवेक्षक नरेन्द्र बिरथरे एवं स्थानीय विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की सहमति के उपरांत भाजपा जिला सागर में निर्धारित मापदंडो के आधार पर सम्पन हुई मंडल निर्वाचन प्रकिया के उपरांत निम्नलिखित कार्यकर्ताओ को उनके सम्मुख मंडल में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया। 



जिसमें रहली नगर मंडल अध्यक्ष महेश यादव, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक कौतु को बनाया गया वही गढाकोटा में नगर मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पटैल जो की वर्तमान में नपा में उपाध्यक्ष भी है वही ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राम कुमार लोधी, शाहपुर में कुंवर सिंह को बनाया गया है। इस के अलावा पार्टी द्वारा दो नये मंडल पटना बुजुर्ग में बड़गान सरपंच मनीष सिंह ठाकुर को मौका दिया है और बलेह में भूपेंद्र कुर्मी को अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन पार्टी द्वारा बनाये गए सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया,रहली नपाध्यक्ष देवराज सोनी, गढाकोटा नपाध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी, शाहपुर नपाध्यक्ष देवराज सिंह लोधी,पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित नायक, पूर्व अध्यक्ष गढाकोटा सुधीर यादव,जनपद अध्यक्ष रश्मि सुरेश कपस्या, उपाध्यक्ष सविता भरत सेमरा, पूर्व अध्यक्ष संजय दुबे, जिला महामंत्री मितेंद्र चौहान, पूर्व सरपंच राजेश परासई, सरपंच छतर सिंह बगरोन, लोकेश पुराणी, पूर्व अध्यक्ष गोविन्द पटैल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, प्रवक्ता नितिन जैन, मनोज जैन सहित भाजपा परिवार द्वारा बधाई शुभकामनायें दी।।




Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#