घर से गायब 17वर्षीय लड़के का जंगल में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला शव,
स्वीपर की अनुपस्थित से अस्पताल में 2 घंटे पोस्टमार्टम के लिए बैठे रहे परिजन
Time news.
रहली। थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनगढ़ के जंगल में 17वर्षीय युवक का शव जंगल में सागोन के पेड़ पर फंदे से झूलता मिला,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सफाईकर्मी नहीं होने से पोस्टमार्टम के लिए 2 घंटे तक परिजन परेशान होते रहे। डॉक्टर भी इंतजार करते रहे। मामले में रहली पुलिस मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, गोलू पिता मुकेश चढ़ार उम्र 17 साल निवासी किशनगढ़ शुक्रवार शाम घर से बाजार जाने का बोलकर निकला था। देर रात तक वह घर लौटकर नहीं आया। परिवार वालों ने उसकी तलाश की। फोन लगाया। लेकिन उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसी बीच शनिवार को किशनगढ़ के जंगल में गोलू का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। जंगल के चौकीदार ने घटनाक्रम की सूचना पुलिस और मृतक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।रात भर से शव पेड़ पर लटकने और गर्मी के खराब बदबू आने लगी थी।
#पीएम के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की–
मृतक के भाई मोहित ने बताया कि अस्पताल में शव आने के बाद यहां पोस्टमार्टम में देरी की गई। डॉक्टर पीएम करने आए। लेकिन पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सफाईकर्मी नहीं था। जिस कारण करीब 2 घंटे तक पोस्टमार्टम के लिए इंतजार करना पड़ा। परेशान होकर मामले में सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की थी। इसी बीच डॉक्टरों ने निजी सफाईकर्मी को बुलाया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रहली अस्पताल के डॉक्टर संदीप असाटी ने बताया कि पीएम हाउस में ड्यूटी पर तैनात रहने वाला सफाईकर्मी अक्सर ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हैं। निजी स्वीपर को बुलाकर उसकी मदद से पोस्टमार्टम किया गया था। जानकारी के अनुसार स्वीपर को कांग्रेस के किसी पूर्व मंत्री का राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और ज़ब भी उसपर कोई कार्यवाही की जाती है तो राजनैतिक दबाब आने लगता है और वह बच जाता है।।


एक टिप्पणी भेजें