सागर-रहली रोड पर भीषण सड़क हादसा सड़क 5 वाहन आपस में टकराए
Time news. Sagar
रहली के ग्राम बरौंदा के पास शाम के समय तेज गति से दौड़ रही एक के पीछे एक पांच मोटरसाइकिल आपस में भीड़ गई जानकारी के मुताबिक सबसे आगे चल रही टू व्हीलर सवार के सामने अचानक आवारा मवेशी आ जाने से यह हादसा हुआ है,
सभी मोटरसाईकिल तेज गति में थी और अचानक से एक के बाद एक टकरा गई जिससे उनपर सवार लोग घायल हो गये,हादसे के वक्त रोड़ से गुजर रहे राहगीरों ने 108 एवं पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची ढाना चौंकी पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे से अलग किया और घायलों को ईलाज के लिए जिला
अस्पताल भेजा।
रफ़्तार का कहर
सागर रहली मार्ग निर्माण के बाद इस मार्ग पर वाहन बहुत ही तेज गति से दौड़ रहें है और आए दिन सडक दुर्घटनाये हो रही है इससे भी लोग सीख नहीं लेते और लापरवाही पूर्ण वाहन चलाते है, उक्त घटना में भी मोटरसाईकिल सवार हेलमेट नहीं लगाए थे हादसा बहुत खतरनाक था गनीमत रही के कोई बड़ी घटना नहीं हुई, फिलहाल घायलों की जानकारी पुलिस वा स्वास्थ विभाग के पास है सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराये गए है,
टाइम न्यूज़ सभी वाहन चालकों से अपील करता है की सडक सुरक्षा नियमो का पालन करें, दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर लगाए वही चार चार पहिया चालक सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें, आपकी सुरक्षा में ही परिवार की ख़ुशी है






एक टिप्पणी भेजें