TIME NEWS

बुलेट कांड के बाद बयानों का दौर जारी समाजसेवी अक्षय हजारी ने किया आरोपों का खंडन,वायरल वीडियो के बाद नपाध्यक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप

 बुलेट कांड के बाद बयानों का दौर जारी 

समाजसेवी अक्षय हजारी ने किया आरोपों का खंडन 

रशीद बताते हुए कहा, नपाध्यक्ष प्रमाणित करें लगाए गए आरोप 


Time news.

रहली। नगरपालिका अध्यक्ष का पद बहुत ही महत्त्वपूर्ण होता हैं और नगर के प्रथम नागरिक को इस प्रकार से बेबुनियाद आरोप लगाना सोभा नहीं देता यह बात समाजसेवी अक्षय हजारी द्वारा प्रेस वार्ता में कही उन्होंने बताया की  नपाध्यक्ष ने अपने आरोप में कहा था की देवलिया धर्मशाला में बिना रशीद के आयोजन हो रहा था तो यें रही बुकिंग की रशीद, मेरे जन्मदिन समारोह के आयोजन में अधिकांश डॉ, समाज सेवी, सभी पार्टी के मित्र उपस्थित थे और ज़ब यें नपाध्यक्ष ने गाड़ियों को अपनी बुलेट से कुचला तो उसके बाद सभी लोग बाहर आये इनसे मेरी खुद बाद हुई और मामला वही शांत हो गया था उसके बाद वीडियो कहा से वायरल हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं हैं नपाध्यक्ष के रामराजा पैलेस के खुद वीडियो बिना इनकी मर्जी के वायरल हुए हैं तो क्या इन्होने किये,में अक्षय हजारी हर प्रकार के टेस्ट कराने को तैयार हूँ नपाध्यक्ष भी टेस्ट करा ले किसके ब्लड में एल्कोहाल पाई जाती हैं। मेरा परिवार राजनैतिक पार्टी से वास्ता रखता हैं पर मेरे पास उसकी प्राथमिक सदस्य्ता भी नहीं हैं। और जिस प्रकार से मान मर्यादा भूल कर लाइव वीडियो में नपाध्यक्ष द्वारा अपनी गलती छुपाने के लिए अप्रमाणित आरोप लगाए हैं नगरवासी सभी जानते हैं और इनके झूठ का प्रमाण देवलिया मंदिर के सी सी टीव्ही केमरो में हैं जिसे कल सभी के सामने देखा जायेगा।श्री सोनी द्वारा रात में लाइव वीडियो में भी बहुत ही असभ्य भाषा का प्रयोग किया हैं में उनसे कहना चाहता हूँ के या तो अपने आरोपों को प्रमाणित करें और नहीं कर पा रहे तो सार्वजानिक तौर पर माफ़ी मांगे।


#वायरल वीडियो के बाद नपाध्यक्ष ने लगाए थे गंभीर आरोप –

     गौरतलब हो की बुलेट से मोटरसाईकिलो को टक्कर मारकर गिराने के बाद ज़ब यह वीडियो वायरल हुआ तो नपाध्यक्ष देवराज सोनी ने एक दिन पूर्व प्रेस वार्ता कर बताया था की दरवाज़े पर बहुत सारी मोटरसाईकिल खड़ी थी और अंदर देवलिया मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जो की कांग्रेस के बड़े नेता हैं उनके भतीजे की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी मेने आवाज लगाई लेकिन किसी ने नहीं सुनी और ज़ब अपनी बुलेट से उनकी बुलेट में टक्कर मार कर गिराया  और वहां खड़ा रहा तो सभी निकल कर आये सभी पहचान वाले थे जिन्होंने स्वयं अपनी अपनी बाइक अलग की लेकिन यह वीडियो जारी नहीं किया गया बल्कि वीडियो के बीच के हिस्से को कट कर वायरल कर दिया, उन्होंने बताया की मेरे निवास और देवलिया मंदिर के सामने आम रास्ता हैं कोई पार्किंग नहीं हैं उसके बाद भी द्वेष भवना से यहाँ वाहन खड़े किये जाते हैं देवलिया मंदिर ट्रस्ट सार्वजानिक हैं यहाँ आयोजन की रशीद कटती हैं क्या जन्मदिन पार्टी की भी रशीद काटी गई थी। पूर्व में भी यहाँ ऐसी विवादित स्थिति निर्मित हुई हैं जिनके भी साक्ष्य हैं वो कभी वायरल नहीं किये गए यह वीडियो भी मेरी छवि ख़राब करने के लिए जारी किया गया था।।




Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#