TIME NEWS

रहली वालों ने ग्वालियर में जा कर ये क्या कर दिया




 68 वीं राज्य स्तरीय शालीय  क्रीड़ा प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग 

में रहली के विधार्थियो ने किया कमाल 

ग्वालियर में आयोजित हुई प्रतियोगिता, जीते इनाम 



Time news. Rehli 

68 वीं राज्य स्तरीय शालीय  क्रीड़ा प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग का आयोजन ग्वालियर में किया गया था जिसमें रहली नगर से सागर संभाग का नेतृत्व श्री देव सीताराम स्केट एसोसिएशन रहली के 11 स्केटर ने किया था जिसमें 14 आयु  बालक वर्ग में अंश बेलदार, बालिका वर्ग में वेदांशी पटेरिया

,गायत्री नेमा,शोभा पटेल, 17 वर्ष बालक वर्ग में देव ठाकुर,अनुज पटेल,लखन लडिया,अनमोल महार और बालिका वर्ग में अमृता दुबे, तृप्ति साहू,रिमी रैकवार ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।



ग्वालियर से वापिसी पर श्री देव सीताराम स्केट एसोसिएशन के युगल  संस्थापक पूर्व नपाध्यक्ष सुशील हजारी एवं एड.श्री प्रमोद सराफ प्रशिक्षक रमेश रेकवार  ने शुभकामनाएं दी। सीएम राइज विद्यालय के शिक्षक सलामत खान और दिनेश सेन के मार्गदर्शन में इन्होंने तैयारी की और राज्य स्तर तक इन्होंने भव्य प्रदर्शन किया ।श्री देव सीताराम स्केट एसोसिएशन के  प्रशिक्षक रमेश रैकवार सहायक प्रशिक्षक पूर्व राज्य खिलाड़ी लक्ष्मण पटेल के सानिध्य में ग्वालियर में  रहली नगर का नाम रोशन किया और सागर संभाग को गौरवान्वित किया श्री देव सीताराम स्केट एसोसिएशन को नगर के चारों ओर से लाख लाख बधाईयां प्रेषित की जा रही है।प्रशिक्षक के साथ में कृष्णा पटेल,शिवांश राजपूत,अनुज श्रीवास्तव,प्रेम पटेल,आरिश खान,योगेश गौंड,अयान खान,प्रकाश,अंश जैन द्वारा बधाई दी गई और उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की ।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#