रफ़्तार का कहर
यात्री बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर,मौके पर मौत
सागर से जबलपुर जाने वाली राधा ट्रेवल्स यात्री बस ने तेंदूखेड़ा से 1 किलो मीटर की दूरी पर गौरईया पुल पर सामने से आ रहें सवार को टक्कर मार दी
टक्कर इतनी भयानक थी के मोटरसाईकिल सवार बस के नीचे फस गया था बड़ी ही मशक्त के बाद उसे निकला गया और आसपास के लोगो की मदद से अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया,
घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है, प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की बस की रफ़्तार काफ़ी तेज थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक चालक को सीधे टक्कर मार दी, जानकारी के अनुसार मृतक तेंदूखेड़ा निवासी डॉक्टर लखन साहू जो की लकवा का इलाज करते थे और क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में फेमस थे , असमय उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है,फिलहाल पुलिस द्वारा बस को जप्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।




एक टिप्पणी भेजें