टाइगर रिजर्व में हो रही अवैध कटाई को रोकने में नाकाम डिप्टी डायरेक्टर,नौरादेही रेंज में हुई कटाई का वीडियो वायरल,वनपाल सस्पेंड
Time news. Sagar rehli
सागर/रहली - वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर डॉ अब्दुल अंसारी टाइगर रिजर्व में हो रही अवैध कटाई को रोक नही पा रहे हैं। वन माफियाओं द्वारा लगातार जंगल से बड़ी मात्रा में सागौन की अवैध कटाई की जा रही है,लेकिन टाइगर रिजर्व के उच्च अधिकारियों का ध्यान अवैध कटाई पर न होकर गांवों के विस्थापन में लगा हुआ है। अब फिर टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों का पेड़ काटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे टाइगर रिजर्व की नौरादेही रेंज की पुरैना बीट में एक वनपाल और वनरक्षक अपने सामने चौकीदार से आरी मशीन से पेड़ कटवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
उक्त मामले की जानकारी जब नौरादेही रेंजर एल एन वर्मा से ली गई तो उन्होंने बताया कि जिस दिन की बात है यह उसके एक दिन पहले यह कर्मचारी रात की गश्ती पर थे तो रात में इनको लड़की काटने की आवाज सुनाई दी तो यह लोग वहा गये इनको देख कर लकड़ी काटने वाले जंगल की तरफ भाग गये बीच मे एक नाला पड़ता है वह पार करके वह लोग भाग गये।
उसके दूसरे दिन उसी पेड़ की छटाई कराई जा रही थी और सारी लकड़ी जप्त कर ली गयी थी। डॉग स्क्वायड बुलाकर सर्चिंग कराई तो डॉग नाले तक गया उसके बाद पानी आ गया तो पानी के कारण उसको सेंट नही मिल पाता था तो वह बापिस ढूढ के पास आ जाता था।
उसके बाद पास में एक खकरिया गांव है वहा कुछ लोग संदिग्ध थे जिनके घर सर्चिग कराई तो वहा भी कुछ नही मिला। पर जो सागौन कटा था वह पूरा जप्त कर लिया था। पुरेना बीट की कई अवैध कटाई की शिकायते आ रही थी और कुछ समय पहले अखबारों में खबरे भी लगी थी और इस घटना को आधार बनाकर वहा के वनपाल सुरेन्द विश्वकर्मा को सस्पेंड किया है।
और आगे जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। पूरे मामले को लेकर डिप्टी डायरेक्टर डॉ अब्दुल अंसारी से बात करनी चाही लेकिन उनका नंबर 9424793905 बंद था।





एक टिप्पणी भेजें