TIME NEWS

नशा शराब में होता तो नाचती बोतल, पर यहाँ तो ट्रेक्टर नाच गया

 

शराब के नशे में ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, रहली सागर वायपास बिहारी ढाबा के पास की घटना 




Time news. Rehli 


मशहूर फ़िल्म शराबी में अभिनेता अमिताभ बच्चन  का डायलॉग है की नशा शराब में होता तो नाचती बोतल 

लेकिन यहाँ बोतल नहीं पूरा ट्रेक्टर ही नाच गया जी हाँ खबर सागर जिले के रहली से है जहाँ, शराब के नशे में ट्रेक्टर चालक ने ऐसा ट्रेक्टर चलाया की सामने वाले भी तौवा तौवा करने लगे 


 सागर रहली वायपास मार्ग पर बड़ी घटना होते होते टल गई, अब इसे चालक की समझदारी कहे या किस्मत पर जान बच  कई जाने बच गई, सागर वायपास मार्ग पर बिहारी ढावा से 50 मीटर दूरी पर एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित एक रहवासी मकान के बाजू में पलट गया,



 घर के बाहर बैठे प्रताक्षदर्शी विक्रम पटैल, दीपक ने बताया पहले तो तेज रफ्तार वाहन अपनी ओर आते देख सहम गए लेकिन जब आँखो से देखते देखते वाहन पलट गया और बचाओ बचाओ की आवाज सुन मानवीयता भी जाग गई और तत्काल वाहन की ओर दौड़े देखा तो एक खाली ट्रेक्टर ट्राली सहित पलटा और दो लोग चिल्ला रहें उस उन्हें सुरक्षित निकला, दोनों ही युवक बहुत अधिक शराब के नशे में थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर डायल 100 चालक पिंकित वा पुलिस स्टॉफ पंहुचा।



 गनीमत रही कोई भी अप्रिये घटना नहीं हुई, चालक वा साथ में बैठा व्यक्ति पूर्ण सुरक्षित था, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र  पिता भानु प्रताप राजपूत वा हर्षित पिता सरमन राजपूत निवासी ग्राम पाटई के है और रहली में किसी बिना पंजीकृत व्यापारी के यहाँ अपना वाहन किराया से लगाए थे दिन भर काम करने के बाद शराब पीकर घर वापिस जा रहें थे ट्रेक्टर हर्षित राजपूत चला रहा था, फिलहाल कोई भी जन धन की हानि नहीं हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक वा सहायक को थाना  तलब किया है।।




Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#