TIME NEWS

तेज रफ़्तार कार में बैठ दोस्ती के तराने सुनते समय कार हुई अनियंत्रित, भीषण सडक दुर्घटना

 रफ़्तार का कहर 


अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराई, रेलिंग को तोड़कर गिरी खेत में 

चार लोग घायल, 3सागर रेफर 



Time news.

रहली। जैसे जैसे सड़कें दुरुस्त और आधुनिक हो रही है वैसे वैसे सडक दुर्घटनाओ में भी इजाफा हो रहा है, सडक बड़ी हो या छोटी उसपर होने वाली दुर्घटना जरूर बड़ी होती है, बीती रात सागर जिले की रहली वायपास मार्ग पर एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है यहाँ जो आप लगजारी कार की स्थिति देख रहें है यह किसी अन्य वाहन की टक्कर से नहीं हुई यह तेज गति की बानगी है, हलाकि गनीमत रही कार में सवार सभी लोग छोटी बड़ी चोटों के साथ ठीक है, कार में चार लोग सवार थे जिसमें 3 जिला अस्पताल रिफर हुए है 



जानकारी के अनुसार चार दोस्त कार में बैठकर अपनी दोस्ती मना रहें थे और यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिन्दी जैसी बातों में मशरूक थे तभी गाड़ी की रफ़्तार कैसे 40 से 80 और 80 से 120 पहुंच गई पता ही नहीं चला और फिर क्या बाजू सडक किनारे से उठ कर खम्बा सामने आ गया, अब कोई अचानक से दोस्ती में खलल डालने आ जाये तो दोस्त तो दोस्त है बन गए शक्तिमान और दे मारी गाड़ी खम्बे में, खेर खम्बा तो अपने स्थान पर ही रहा पर कार जरूर बाजू की रेलिंग में घसीटते हुए खेत में जा गिरी, कार में रखी उच्च क्वाल्टी की सत्संग सामग्री बिखर गई।




चीख पुकार सुन आसपास के लोगो ने घायलों को कार से निकला पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया 



डॉ बसंत नेमा ने बताया की सडक दुर्घटना में घायल नौशाद खान,राज यादव, बिट्टू नामदेव,अनुपम रजक को लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद 3 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया।





Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#