TIME NEWS

बुंदेली परंपरा के साथ निकली गई विशाल शोभायात्रा जो भगवान के पास रहेगा वह तर जायेगा, जो दूर होगा वह फस जायेगा – विपिन बिहारी दास जी

 बुंदेली परंपरा के साथ निकली गई विशाल शोभायात्रा 

जो भगवान के पास रहेगा वह तर जायेगा, जो दूर होगा वह फस जायेगा – विपिन बिहारी दास जी 

Time news.



रहली। नगर में पहली बार बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथा वाचक श्री श्री विपिन बिहारी दास जी की कथा का आयोजन किया गया, प्रथम दिवस कथा बैठकी पर बुंदेली परंपरा के साथ विशाल शोभायात्रा निकली गई जो जबलपुर रोड राम राजा पैलेस से शुरू हुई और मुख्य बाजार होते हुए कथा स्थल कृषक स्टेडियम पहुंची, करीब 2 किलो मीटर लंबी शोभायात्रा में आगे आगे धर्म ध्वजा लहराते हुए युवा निकले तो उनके पीछे ढ़ोल नागाड़ो के साथ अखाड़ों ने प्रदर्शन किया वही एक कतार में एक दर्जन घोड़ा बग्गी पर भगवानो की झाँकिया शोभायमन रही, यात्रा में सैकड़ो महिलाये, कन्याये सर पर मंगल कलश लेकर निकली तो वही बुंदेली दलदल घोड़ी ने अपने नृत्य से सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा, कथाचर्या वा सर पर भगवत महा पुराण लेकर चल रहें मुख्य यजमान नपाध्यक्ष देवराज सोनी पर पुरे रास्ते पुष्प वर्षा की गई रास्ते में लोगो ने तोरण द्वार सजाये और आरती उतरी।






 कथा के प्रथम दिवस विधि विधान से व्यास पूजा की गई कथा व्यास विपिन बिहारी जी ने प्रथम दिवस की कथा में बताया की 

संसार अपना नहीं है, इस संसार में आकर आप सुख तालासोगे तो कभी नहीं मिलेगा। भगवान के चरणों से लगे रहो तो यह माया परेशान नहीं करेंगी,मछुवारा कभी बीच तालाब में खड़े होकर जाल नहीं फेकता,ऐसा इस लिए है के जो मछलियां उसके पास रहती है वह बच जाती है और जो दूर होती है वह जाल में फस जाती है,उसी प्रकार जो भगवान के करीब रहेगा वह तर जायेगा जो दूर होगा वो फ़स जायेगा।उन्होंने बताया की भगवत किसी एक ग्रन्थ का नाम नहीं है इसका मतलब है जो भगवान का है वही भागवत है क्युकी भागवत में भी 12 भागवत है,भाग मत भागो मत वही है भागवत,सत्संग से तन का बदलाव नहीं होता मन का होता है, ईश्वर कहा नहीं है जहा हो वही भगवान का नाम लो यही है भागवत। प्रथम दिवस की कथा के समापन पर भगवत महापुराण की आरती उतारी गई, इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक भार्गव, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, पार्षद सुरेश घोषी, शैलेन्द्र सोनी, राजेंद्र ठाकुर, प्रियेश पटेरिया, विनीत पटेरिया, विक्की भरद्वाज, प्रमेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धांलु उपस्थित रहें।।



Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#