जन्मदिन पर अभिषेक भार्गव को बधाई देने प्रदेश भर से आए समर्थक
ख़ुश रहो मस्त रहो – पिता गोपाल भार्गव ने दिया आशीर्वाद
![]() |
| पुत्र को मिठाई खिलाते पूर्व मंत्री भार्गव |
Time news.रहली। भाजपा नेता पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक भार्गव के जन्मदिवस पर प्रदेश भर से उनके समर्थक बधाई देने गढ़ाकोटा पहुंचे निज निवास गणनायक में सभी अगतुको का स्वागत किया गया, सादगी पूर्ण हुए आयोजन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे, निवास के बाहर अलग अलग जिलों से आए वाहनों के कारण काफ़ी समय जाम जैसे स्थिति बनी रही, गौरतलब हो की मध्यप्रदेश की राजनीती में अपने जीवन के 50 वर्ष पूर्ण करने वाले प्रदेश के सबसे वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव
द्वारा बाद के समय में जो कार्य किये है उनमे सबसे अहम् भूमिका अभिषेक भार्गव की रही है,,,,,,,, के विधानसभा चुनाव के बाद अभिषेक भार्गव के निर्देशन में ही चुनाव या बड़े बड़े सफल आयोजन रहें है, कृषक रहस्य मेला हो या कन्यादान समारोह, या फिर नगरीय निकाय, जनपद, ग्राम पंचायत, जिला के चुनाव या नगर, ग्राम विकास की बात इनकी नई सोच और युवाओं का इनके प्रति समर्थन यही कारण रहा की आज अभिषेक भार्गव को नये नाम मैनेजमेंट गुरु से भी जाना जाता है, रहली विधानसभा क्षेत्र में रहली, गढ़ाकोटा दो नगरपालिका वा 1 शाहपुर नगरपरिषद है इनके अलावा सभी जनपद क्षेत्र लगता है जिसमें 95 पंचायते है सभी स्थानों पर भाजपा का परचम लहराने में दीपू मुख्य भूमिका मैं है, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव स्वयं के चुनाव में घर से बाहर नहीं निकलते और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराते है इसके पीछे उनका जनता के प्रति समर्पण और जनता का उनके प्रति विश्वास ही मुख्य आधार सिला है, और पिता के नक्शे कदम पर चलकर ही अभिषेक ने यह मुकाम हासिल किया है की आज बिना किसी पद के भी उनके समर्थक पूरे प्रदेश में फैले है और आधिकारिक रूप से उनके प्रतिनिधित्व में काम करने के इक्षुक है,
उम्मीदवारों में कई बार चल चूका नाम
युवाओं में अपनी अलग पहचान रखने वाले अभिषेक भार्गव अन्य नेता, मंत्री पुत्रो से अलग है और यही कारण है की उनके जन्मदिवस पर प्रदेश भर वा अन्य प्रदेशो के समर्थक गढ़ाकोटा पहुंचे, उत्तरप्रदेश से आए नवल किशोर यादव, छत्तीसगढ़ के चंदत्र माधो, बिहार के लोकेन्द्र श्री भाई ने बताया की अभिषेक का व्यवहार ही उनकी पहचान है और यही कारण है जो लोगो को उनके प्रति आकर्षित करता है।सभी लोग उन्हें अपने नेता के रूप में देखते है और उनका प्रतिनिधित्व चाहते है, जिससे जैसा विकास रहली क्षेत्र में हुआ है वैसा प्रदेश वा अन्य प्रदेशो का भी संभव हो सकें, रहली नपाध्यक्ष देवराज सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भरद्वाज, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, भरत सेमरा, डब्बू मनोज तिवारी ने बताया की अभिषेक सांसद के उम्मीदवार के रूप में लगभग 3बार से उम्मीदवार रहें है उनका नाम चल है लेकिन पार्टी गाइड लाइन के कारण संभव नहीं हुआ विधानसभा क्षेत्र सहित पूरा प्रदेश इनका प्रतिनिधित्व चाहता है।।



एक टिप्पणी भेजें