TIME NEWS

बुजुर्ग व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत

 बुजुर्ग व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत, फुलेर मेला में हुआ हादसा, बड़ी मसक्कत के बाद निकाला गया शव

Time news. फुलेरा 



शिवराज सिंह लोधी तालाब के किनारे  नहा रहे थे। तालाब में नहाते-नहाते अचानक उसी में गिर गए। जब लोगों ने देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं पाई।


सागर जिले के भापेल में आयोजित फुलेर मेला में एक हादसा हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की यहां स्थित तलैया में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग नहाने के लिए इस तलैया में आया था और इसका पांव फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया। जब इसके डूबने की जानकारी मेले में आए लोगों को लगी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई थी।



मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही शिवराज सिंह लोधी सुबह तालाब में नहा रहे थे। तालाब में नहाते-नहाते अचानक उसी में गिर गए। जब लोगों ने देखा तो स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन वह मिल नहीं पाए। इसके बाद थाना को सूचना दी गई थी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। तलाशी के बाद शिवराज लोधी बाहर निकल गया और जिला अस्पताल भेजा, लेकिन बचाया नहीं जा सका।




बता दें कि यहां पर कार्तिक पूर्णिमा से प्रसिद्ध फुलेर का मेला भी लग रहा है। बड़ी संख्या में लोग फुलनाथ भगवान के दर्शन को पहुंच रहे हैं और मेला का आनंद भी ले रहे हैं। तालाब में नाव भी चलाई जा रही है। वहीं, इस घटनाक्रम के बाद अब तालाब में सुरक्षा की दृष्टि से एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है, जो लगातार लोगों पर नजर रखे हुए हैं।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#