TIME NEWS

नामदेव जयंति मनाई गई. घरो में हुआ ग्यारस का पूजन

 

नामदेव जयंति मनाई गई. घरो में हुआ ग्यारस का पूजन


आज से शुरू होगे मांगलिक कार्य

 नामदेव मंदिर में हुआ हवन पूजन अनुष्ठान

TIME NEWS.REHLI

रहली। संत शिरोमणि नामदेव जी महराज की जयति हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर हनुमान तिराहा स्थित नामदेव मंदिर में प्रात कालीन बेला में हवन पूजन का कार्यकम किया गया दोपहर बाद मंदिर से नामदेव महराज की शोभयात्रा ठोल नगाडों आतिशवाजी के साथ निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो होते हुए पंढलपुर भगवान विठठल के दर्शनों के साथ वापिस मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह जगह शोभायात्रा का पूजन किया गया ।संत नामदेव मंदिर में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दिन नगर के नामदेव समाज द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करते हवन पूजन आदि किया गया।रात्रि काल में समाज के लोगो द्वारा भजन कीर्तिन का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित हुई हरिप्रसाद नामदेव जी सागर कन्नू नामदेव जी संजू नामदेव राजेंद्र नामदेव रानू नामदेव पंकज नामदेव सोन नामदेव मोती नामदेव सुनील नामदेव समस्त नामदेव समाज रहली





ग्यारस के दिन विशेष रूप से गन्नों की पूजा कि जाती है इस कारण से हाट बाजार में दिन भर गन्नों की खूब ब्रिकी हुई कई किसान तो रात्रि में ही गन्ना ले के बाजार में आ गये थे ग्यारस के दिन गन्ने के आलावा पूजा में कुमडा, बेल, शिंगाडे, मूगंफली, बिहि, सीताफल, चना की भाजी, आवला, बेर, मूरा, के साथ सभी मौसमी कन्द मूल फल की भी खूब विकी हुई।

बाजार में पूजन सामग्री की खूब हुई बिक्री


# उठो देव तुम ग्यारे आओ

     देव उठनी ग्यारस को घरों में विशेष पूजन किया गया। ग्यारस का पूजन घरो के बाहर किया जाता है सो लोगो ने छतो या आगन में सरोति खेच कर उसपर चारो तरफ से गन्ने बाध कर ग्यारस का पूजन किया। हिन्दु धर्म के अनुसार देव शयनी ग्यारस को देवता सोते है एवं देव उठनी ग्यारस को उठते है आज से सभी मांगलिक कार्य आरंभ होते है बुंदेलखंडी परंपरा के अनुसार ग्यारस के पूजन के समय लोगो द्वारा देवताओ को जगाने के लिये उठो देव तुम ग्यारे आओ, क्वारो के ब्याव, ब्याव के चौक करावो आदि गीत कहते हुऐ गन्नो के चारो तरफ बक्कर लगाये जाते है। पं नरेन्द्र शास्त्री ने बताया की ग्यारस के दिन गन्नो एवं मौसमी कन्द मूल फलो के पूजन का विशेष महत्तव होता है इस दिन इन का पूजन करने से घर परिवार में सुख समृद्धी का वास होता है।



बाजार में पूजन सामग्री की खूब हुई बिक्री

Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#