TIME NEWS

आगनबाड़ी के बाजू था अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने हटाया

 आगनबाड़ी के बाजू था अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने हटाया 



Time news.

रहली। रानी दुर्गावती टायगर रिजर्व के ग्राम हरदुआ में आगनबाड़ी भवन के बाजू में एक ग्रामीण द्वारा सडक किनारे पक्का निर्माण किया गया था जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की प्रशासन से की गई थी बुधवार को राजस्व विभाग द्वारा उक्त अतिक्रमण हटाया गया, नायब तहसीलदार अनिल अहिरवार ने बताया की 

अंकित सिंह राजपूत द्वारा ग्राम हरदुआ में सड़क किनारे स्थित आंगनवाड़ी केंद्र से सटकर शासकीय भूमि पर लगभग 60 वर्गमीटर में 3 फुट ऊंचा पक्का फाउंडेशन का निर्माण कर लिया था जिससे समस्त ग्रामवासियों में नाराजगी थी । एस डी एम गोविन्द दुबे वा तहसीलदार राजेश पांडे के निर्देश पर अवैध निर्माण आज हटाया जाकर लगभग 2 लाख कीमत की शासकीय भूमि मुक्त कराई गई है। कार्यवाही के दौरान हल्का पटवारी, पुलिस, राजस्व वा पंचायत के लोग उपस्थित रहें।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#