TIME NEWS

हल्का पटवारी और पुलिस के गैर जिम्मेदार रवैया के कारण हुई हत्या - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गैर जिम्मेदार प्रशासन, पीड़ित को कर रहा परेशान – प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटैल

 हल्का पटवारी और पुलिस के गैर जिम्मेदार रवैया के कारण हुई हत्या - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 



गैर जिम्मेदार प्रशासन, पीड़ित को कर रहा परेशान – प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटैल 


मृतक ओमकार अहिरवार के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर पूरी घटना की ली जानकारी


प्रदेश में अराजकता और आसुरक्षा का माहौल व्याप्त 

हमारी सरकार होती तो सबसे पहले एस पी को सस्पेंड करता 


रहली। रहली थाना क्षेत्र के देवरी चौधरी मे हत्या कांड में मृतक ओंकार अहिरवार के घर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी वा पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त कर घटना की जानकारी ली, जिलाध्यक्ष आनंद अहिरवार,प्रदेश प्रवक्ता ज्योति पटैल द्वारा उन्हें मामले से अवगत कराया, उन्होंने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों से चर्चा की जिसमें मृतक के परिजनों ने हल्का पटवारी और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्का पटवारी गिरधारी लाल के कारण आज मेरे पुत्र की हत्या हुई है कुछ दिन पूर्व रस्ते की नपाई की बात कह कर पटवारी ने हम लोगों बुलाया और तो हम लोगों ने उनसे कहा कि आप पहले पुलिस को बुला लेना वरना वे लोग हमारे साथ मारपीट करेंगे,तो उन्होंने कहा बुला लेते है तुम लोग आ जाओ तो हम नपाई कर देगे तो हम लोग चले गए तो वहां पर पुलिस नहीं थी और उन यादव लोगों हम लोगों के साथ मारपीट की जिसका पटवारी गिरधारी वीडियो बनाते रहे ,घटना के बाद जब हम रिपोर्ट दर्ज कराने रहली थाने गए तो वहां पर को लेकर हम लोगों को आरक्षक देवेंद्र तिवारी द्वारा दस हजार रुपए लिए जिसके बाद केवल मामला दर्ज किया ओर कोई कार्यवाही नहीं की गई । जिसके बाद उनके द्वारा फिर से मेरी पत्नी के साथ मारपीट की गई जिसने मेरी पत्नी का हाथ टूट गया पैसे नहीं होने से हम लोग रहली थाना एफआईआर दर्ज करने नहीं गए और प्रायवेट अस्पताल में ईलाज कराया। 




#हल्का पटवारी और पुलिस को निलंबित कर देना चाहिए 


       जीतू पटवारी ने जिला कलेक्टर एवं एसपी से फोन पर खुद बात कर एवं परिजनों की बात कराकर हल्का पटवारी और पैसे पुलिस लेने वाले आरक्षक देवेंद्र तिवारी को निलंबित करने को कहा और घटना में प्रदेश सरकार को कोसते हुए कहा कि मोहन यादव की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा जिस दिन दलितों पर अत्याचार की घटना सामने नहीं आ रही है सुरखी चले जाओ तो मंत्री गोविंद सिंह ,खुरई जाओ तो भूपेंद्र सिंह और रहली में यहाँ के विधायक जिनको यहां की जनता जीता रही है उनके द्वारा भी अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। उनके प्रशासन के द्वारा आरोपियों का लगातार सहयोग किया जा गया मृतक के छोटे छोटे बच्चों का भरण पोषण कौन करेगा आज परिवार में डर का माहौल है लेकिन पुलिस के द्वारा आरोपियों का सरंक्षण किया जा रहा है अगर आज हमारी सरकार होती तो अभी तक एस पी,पटवारी,पुलिस और तहसीलदार सहित घटना जिम्मेदारी पर कार्यवाही कर दी जाती लेकिन इस सरकार किसी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।पूरे प्रदेश का यही हाल हैं। इस मामले में स्वयं डी जी पी से बात करूँगा।

#यादव समाज ने भी सौपा ज्ञापन –

   मामले में निष्पक्ष जाँच कर दोषी पर कार्यवाही और निर्दोष को बचाने के लिए यादव समाज द्वारा भी अस्पताल चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौपा गया जिसपर श्री पटवारी ने कहा की यें पुलिस का काम हैं जो निर्दोष होगा वो बच जायेगा और जो दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। उन्होंने देवरी चौधरी में आरोपियों के अतिक्रमण का भी जायजा लिया।और पीड़ित पक्ष की मदद हर संभव मदद की बात कही। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सौरभ हजारी, जीवन पटैल, कमलेश साहू, संजय पटेरिया,अंकेश हजारी, दीपक जैन, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#