TIME NEWS

*डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दर्दनाक हादसा*

 *डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दर्दनाक हादसा*:


 देर रात्रि गाड़ियों की भिड़ंत में फार्मेसी के छात्र की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल▪️



Time news.

सागर: डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा हुआ। कला संकाय रोड पर दो गाड़ियों की भिड़ंत में फार्मेसी के एक विद्यार्थी की दुखद मौत हो गई, जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ अन्य छात्रों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात्रि में दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में फार्मेसी के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में इस दर्दनाक हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई। छात्रों और शिक्षकों में शोक और आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#