रफ़्तार का कहर
दो मोटरसाइकिल की आमने सामने से टक्कर
एक की मौत 3 घायल
Time news. Rehli
रफ़्तार का कहर लगातार जारी जिस गति से सड़को पर वाहन दौड़ रहें है उसी गति से सडक दुर्घटनाये भी हो रही है, कहते है आप कितने भी कुशल चालक हो पर सामने वाला कितना कुशल है इसकी पहचान आप नहीं कर सकते इसकी जानकारी तो तब होती है जब कोई सडक दुर्घटना का शिकार होता है
![]() |
| मृतक विश्वनाथ यादव |
ताज़ा मामला सागर जिले की रहली तहसील का है जहाँ एक बार फिर रफ्तार का कहर दिखाई दिया और बीती रात करीब 8 बजे जबलपुर वायपास मार्ग पर किचिन हाइवे ढाबा के पास दो तेज रफ़्तार में दो मोटरसाईकिलो की आमने सामने से टक्कर हो गई
दोनों ही वाहनों पर दो दो लोग सवार थे जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया,
एस आई अशोक उपाध्याय ने बताया की किचिन हाइवे के पास मोटरसाईकिल क्रमांक एम पी 15 जेड बी 1782 एवं एम पी 15 एन ए 6325 की टक्कर हो गई,घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी
घटना में विश्वनाथ पिता बाबूलाल यादव निवासी रहली वार्ड 15 की मौत हो गई जबकि महताब यादव, मुनीम अहिरवार, खेमचंद पटैल निवासी साहजपूरी कला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भेजा गया है।।






एक टिप्पणी भेजें