TIME NEWS

खाता धारको को लाखो की चपत लगा कर फरार हुआ प्राइवेट बैंक प्रबंधक हिरासत में

 खाता धारको को लाखो की चपत लगा कर फरार हुआ प्राइवेट बैंक प्रबंधक हिरासत में 

पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी फरार


 

Time News रहली : छै माह पहले अपने खाता धारको को लाखो का चुना लगा कर एक प्राइवेट बैंक रफूचक्कर हो गया था, जिसकी शिकायत खाता धारको वा एजेंटो द्वारा पुलिस थाने में की गई थी, पुलिस द्वारा मामले में साइबर सेल की सहायता से मुख्य आरोपी को भोपाल से हिरासत में लिया, शनिवार को आरोपी अशोक राज प्रबंधक एल जे सी बैंक को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 

एल जे सी सी  नाम की एक बैंक  महादेव परिसर कंम्प्लेक्स में संचालित  थी जिसमें लगभग 150 खाता धारकों से  आर डी, एफ डी के रूप में 50 ,100 ,200,500 रुपया महीना एवं दिन के हिसाब से पैसे जमा कराये गए थे लेकिन जब उन जमा राशि की मैच्योरिटी का समय आया तो बैंक और बैंक के कर्मचारी रातों रात अपना बोरिया बिस्तर समेट करके भाग गए।मामले में पुलिस द्वारा  पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी और फरयादी यहाँ वहा भटक रहें थे, सभी खाता धारको द्वारा एस डी ओ पी को ज्ञापन दिया गया और जिसके बाद फरयादी जो की बैंक के एजेंट थे पुष्पेंद्र राठौर, ब्रजमोहन मिश्रा, दीपक पटैल की रिपोर्ट पर आरोपी ब्रांच के मैनेजर संजय मिश्रा, सुषमा मिश्रा,अशोक राज पर मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली और एक आरोपी की करेंट लोकेशन ट्रेस हुई तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी अनिल तिवारी द्वारा टीम भोपाल रवाना की जहाँ से आरोपी अशोक राज को हिरासत में लिया गया जबकि अन्य आरोपी संजय मिश्रा वा सुषमा मिश्रा अभी भी फरार चल रहें है।पुलिस द्वारा पकडे गए मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पकडे जाने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में खाता धारक अपनी अपनी पासबुक लेकर पुलिस थाने पहुंच गए,पुलिस को मिली एस सफलता में साइबर सेल के साथ एस आई अशोक उपाध्याय, एस आई आशीष कुमरे, आरक्षक राम किशन, खिलाना यादव का विशेष योगदान रहा।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#