जल संरक्षण के लिए नपा रहली ने किए सुनार नदी पर बने डेम के गेट बंद
Time News रहली। पंडलपुर में सुनार नदी के घाट पर बने एनीकट डेम के गेट बंद करने का काम नपा द्वारा शुरू कर दिया है,इसके अलावा नीचे तरफ, रपटा पुल,वा अन्य डेमो के गेट भी बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। बरसात खत्म होने के बाद जल संरक्षण करने के उद्देश्य से पूर्व में ही गेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए थे।
गौर तलब हो की एनीकट से पूरे नगर में जल सप्लाई होती है। और गर्मियों में जल सप्लाई प्रभावित न हो इसी वजह से हर साल अक्टूबर माह में एनीकट के साथ चौहान घाट डेम के गेट बंद कर दिए जाते है। अभी कुछ समय पूर्व चोरों द्वारा डेम की करीब 23 प्लेटे चोरी कर लिए थी जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई थी और अब पुनः प्लेट बनवा कर गेट बंद किए जा रहे है।नपाध्यक्ष देवराज सोनी ने बताया की डेम में पर्याप्त पानी है और आगामी गर्मी में जल आपूर्ति अनवरत जारी रहेगी, अमृत 0.2 योजना का कार्य भी शुरू होना है जिससे नगर की जल व्यवस्था और सुधरेगी,उन्होंने डेम के आसपास निवास करने वाले लोगो से भी अपील की है की नदी घाट पर स्वच्छता बनाए रखे।।

एक टिप्पणी भेजें