नशे की हालत में युवक चढ़ा विधुत डीपी पर,
स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान
TIME NEWS.REHLI
आज कल सस्ता नशा युवाओं पर इस कदर हावी है कि उनको अपने जान की भी परवाह नहीं होती बे नशे की हालत में कुछ भी करने लगते है एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सागर जिले के रहली से सामने आया है।जहां पटना ककरी में बन रहे सूक्ष्म एवं लघु उद्यम विभाग के बन रहे औद्योगिक क्षेत्र में 11 केवी लाईन पर लगे डीपी पर एक युवक नशे की हालत में चढ़ गया। गनीमत रही कि डीपी की अर्थिंग के हल्के झटके से युवक वही चैनल पर ही बेहोश होकर लटक गया इतने में लोगों ने उपकेंद्र सूचना देकर लाइट बंद कराई और सही सलामत उसको उतार लिया।जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि नजदीक ही बसे सपेरे आए दिन इस तरीके की हरकतें करके परेशान करते रहते है जिसके चलते आज थाना रहली में लिखित शिकायती आवेदन दिया है।
सस्ती शराब की स्कीम का लाभ ले रहें शराबी
इन दिनों नगर में सस्ती शराब का बोल बाला है और आए दिन सड़को पर इसकी बानगी देखने को मिल जाती है शराब दुकानो पर इन दिनों फ्लेक्स लगा कर महगी शराब भी सस्ते दामों पर बेचीं जा रही है, वही अवैध शराब बिक्री भी अपनी गति में है, पुलिस द्वारा दिखावे के लिए कार्यवाही की जाती है तो बही जिम्मेदार आबकारी विभाग चैन की नीद में सो रहा है और अवैध शराब बेचने वालों के हौसले बुलंद है, दिन दहाड़े मोटरसाईकिलो, चार पहिया वाहनों से शराब का परिवहन गांव गांव किया जा रहा है और यही कारण है की ग्रामीण जन जीवन दूषित हो गया है, अभी मक्का की अच्छी फसल आई है और इसका लाभ किसानो से ज्यादा शराब माफिया ले रहें है।




एक टिप्पणी भेजें