TIME NEWS

तेज रफ़्तार बाइक हुई अनियंत्रित, नशे की हालत में बाइक सवार नाली में

 तेज रफ़्तार बाइक हुई अनियंत्रित, नशे की हालत में बाइक सवार नाली में 

एक गंभीर हालत में जिला अस्पताल रिफर, दूसरे की स्थिति सामान्य 




Timenews. Rehli 


कालेज रोड पर बुधवार की दोपहर विद्युत विभाग के सामने एक तेज रफ़्तार बाइक  अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दो युवक नाली में गिर कर जख़्मी हो गए, घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नपा की एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल भेजा




 जहाँ दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया, एक युवक को ज्यादा चोटे आई थी तो उसे जिला अस्पताल भेजा गया जबकि दूसरे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, 



डॉ बसंत नेमा ने बताया की सडक दुर्घटना में घायल आकाश पिता परषोत्तम अहिरवार वा राम कुमार पिता रघुनाथ अहिरवार दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 5 को घायल अवस्था में लाया गया यहां दोनों ही नशे की हालत में थे प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#