चार साल छतरपुर में नौकरी की, पुलिस को पता नहीं चला
- time news नवंबर 20, 2024
छतरपुर की पुलिस चौकी में चार साल आरक्षक के पद पर नौकरी कर चुका है फर्जी पुलिसकर्मी
नौ महीने पहले वह परिवार के साथ राजधानी पहुंचा था आरोपी
चार साल छतरपुर में नौकरी की, पुलिस को पता नहीं चला।
असली पुलिस के साथ फोटो खिंचवा कर झाड़ता था रौब ।
सागर/भोपाल:–भोपाल कोर्ट के बाहर वसूली करते हुए पकड़े गए फर्जी पुलिसकर्मी ने पुलिस से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी आनंद सेन ने बताया कि वह भोपाल आने से पहले छतरपुर में पुलिसकर्मी के रूप में नौकरी कर चुका है। आरोपी वहां एक चौकी में आरक्षक के तौर पर पदस्थ था। नौ महीने पहले वह परिवार के साथ राजधानी पहुंचा था और यहां अशोका गार्डन इलाके में परिवार के साथ रहता था। एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि आरोपी के दावे को लेकर छतरपुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
छतरपुर पुलिस को नहीं लगा पता
पुलिस सू्त्रों का कहना है कि वह चार साल तक पुलिस के साथ काम कर रहा था, लेकन किसी को उसके बारे में यह पता नहीं चला कि वह नकली पुलिसकर्मी हैँ।
असली पुलिस के साथ फोटो खिंचवा कर झाड़ता था रौब
आरोपी आनंद सेन इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय है। वह पुलिस अधिकारियों के साथ और पुलिस वाहनों के साथ वर्दी पहने कई फोटो अपलोड करता था। इसी के सहारे वह छोटे दुकानदार और सड़क पर वाहन चालकों को रोककर वसूली करता था।

एक टिप्पणी भेजें