TIME NEWS

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट पटवारी चढ़ा रिश्वत की इतनी रकम के साथ हत्थे, बंटवारा करवाने के नाम पर की थी रूपयों की डिमांड

 .

मंदसौर में उज्जैन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्ट पटवारी चढ़ा रिश्वत की इतनी रकम के साथ हत्थे, बंटवारा करवाने के नाम पर की थी रूपयों की डिमांड


Time news



मंदसौर। महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देशन में अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त के आदेशानुसार डीएसपी राजेश पाठक एवं सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 19.11.2024 को आवेदक धर्मेंद्र मालवीय पिता बाबूलाल ग्राम इसाकपुर तहसील एवं जिला मंदसौर से जगदीश पाटीदार पटवारी हल्का नंबर 42 इसकापुर तहसील एवं जिला मंदसौर द्वारा पारिवारिक बंटवारा करने के एवज में तहसीलदार के नाम पर 25000 की रिश्वत की मांग की गई थी जो सत्यापन में सही पाई गई। आज दिनांक 19.11.2024 को जगदीश पाटीदार पटवारी पहली किश्त के 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया है। जगदीश पाटीदार पटवारी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018) के अधीन प्रकरण दर्ज क़र विवेचना में लिया गया। कार्यवाही जारी है हितेश लालावत इसरार, श्याम शर्मा अनिल अटोलिया सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया। 


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#