TIME NEWS

गढाकोटा नगरपालिका में क्यों हुआ तख्तापलट

 

सर्व सम्मति से गढ़ाकोटा नगर पालिका अध्यक्ष बनेगी संगीता



Time news.गढ़ाकोटा


अनारक्षित महिला नगर पालिका अध्यक्ष के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल करने की प्रक्रिया नगर पालिका संगीता तिवारी। सभाकक्ष में सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी। अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए पार्षद को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र के अलावा अपना फोटो पहचान पत्र ले जाना होगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दस मिनट तक होगी एवं दोपहर 12.30 तक नाम निर्देशन पत्र वापस लेने का समय होगा। दस मिनट का समय मतदान की तैयारी के लिए होगा और दोपहर 12.40 से मतदान शुरू होगा जो




दोपहर 1.40 बजे तक चलेगा। मतदान होने के तुरंत बाद मतगणना एवं परिणाम घोषित होगा। ज्ञात हो कि गढ़ाकोटा नगर पालिका के लिए अनारक्षित महिला अध्यक्ष पद पर पूर्व में दीपा लहरिया अध्यक्ष बनी थी लेकिन समझौते के आधार पर उन्हें दो वर्ष तक अध्यक्ष पद पर आसीन रहने के लिए एवं तीन वर्ष का कार्यकाल संगीता तिवारी के लिए अध्यक्ष पद पर रहने के लिए समझौता किया गया था। जिसके फलस्वरूप दीपा लहरिया ने उनके कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने के चलते अपना त्यागपत्र शासन को दे दिया था। अब शासन को चुनाव की पूरी प्रक्रिया से गुजरना तो पड़ेगा लेकिन यह तय है कि संगीता/ मनोज तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए सभी पार्षद एक राय होकर चुनेंगे। दूसरा कोई पार्षद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए सामने नहीं आ रहा है।





Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#