TIME NEWS

श्रीमती संगीता मनोज तिवारी नगर पालिका की अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई

श्रीमती संगीता मनोज तिवारी नगर पालिका की अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई




Time news.

 गढ़ाकोटा। नगर पालिका में संगीता मनोज तिवारी  नपा अध्यक्ष बनाई गई ।एवं समर्थकों ने पटाखे फोड़कर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। 

 नगर पालिका की सभागार कक्ष में पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव के समक्ष श्रीमती संगीता मनोज तिवारी को  रिटर्निंग अधिकारी  एवं अनुविभागीय अधिकारी गोविंद प्रसाद दुबे ने अध्यक्ष मनोनीत होने का प्रमाण पत्र दिया।

गढ़ाकोटा नगर पालिका में एक अनूठी मिसाल पेश की है समझौता के आधार पर दो पार्षदों के बीच पूर्व मंत्री  एवं विधायक गोपाल भार्गव के समक्ष समझौता हुआ था कि एक पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष बनता है तथा 2 साल बाद वह इस्तीफा देता है और दूसरे पार्षद को नगर पालिका अध्यक्ष बनाता है।गढ़ाकोटा नगर पालिका की जहां एक ओर सभी जगह लोग कुर्सी के लिए न जाने क्या-क्या करते हैं लेकिन एक अनोखा नजारा देखने को मिला है जहां समझौते के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष दीपा दिनेश लहरिया ने इस्तीफा देकर अपने साथी पार्षद संगीता मनोज तिवारी को नगर पालिका अध्यक्ष बनाया है । 


 सभी 23 पार्षद पूर्व मंत्री एवं  विधायक गोपाल भार्गव के निज निवास गणनायक पर पहुंचते हैं ।और उनके निर्देशों का पालन करते हैं। भाजपा नेता अभिषेक भार्गव के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सारोठिया के पत्र के माध्यम से संगीता मनोज तिवारी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाता है। जिसके बाद सभी पार्षद गण निर्देशों की परिपालन हेतु नगर पालिका कार्यालय पहुंचते हैं जहां सारी चुनाव प्रक्रिया के बाद संगीता मनोज तिवारी को निर्विरोध नगर पालिका अध्यक्ष चुना जाता है । इस अवसर पर गोपाल भार्गव ने कहा कि  इस प्रकार का मामला संभवत देश का पहला मामला होगा जहां छोटे से छोटे पद के लिए कोई छोड़ने को तैयार नहीं होता है तो वही दीपा दिनेश लहरिया ने नगर पालिका अध्यक्ष जैसे बड़े पद को त्यागपत्र देकर एक मिसाल पेश की है यह संभवत: नगर पालिका इतिहास में पहला मामला होगा ।

श्री भार्गव ने दीपा दिनेश लहरिया की भी तारीफ की तो वहीं संगीता मनोज तिवारी की ताजपोसी की गई। इस अवसर पर एसडीएम गोविंद दुबे , तहसीलदार ऋषि गौतम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी धनंजय गुमास्ता सहित पार्षद गण जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#