TIME NEWS

कालेज राजनीती की प्राथमिक पाठशाला है – गोपाल भार्गव

 कालेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 

कालेज राजनीती की प्राथमिक पाठशाला है – गोपाल भार्गव 


Time news. Rehli 

 शासकीय महाविद्यालय रहली में जिला "स्तरीय युवा उत्सव 2024-25" का शुभारंभ किया गया जहाँ जिले भर के महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विधायक गोपाल भार्गव, विशिष्ट अतिथि नपाध्यक्ष देवराज सोनी, पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया द्वारा किया गया, 




अपने उदबोधन में श्री भार्गव जी ने बताया की महाविद्यालय में बहुत कुछ सिखने को मिलता है यही से युवा होना मार्ग निर्धारित करता है कालेज का समय हर विधार्थी को याद रहता है क्योकि कालेज अन्य विधाओं के अलावा राजनीती की भी पाठशाला है, छात्र राजनीती से मेने भी शुरुवात की थी, आज हमारे महाविद्यालय में आपको हर सुविधा है आप नियमित आकर अपना भविष्य बनाये वाकी चिंता हम पर छोड़ दे,उन्होंने बताया की विभिन्न शारीरिक परीक्षाओ की तैयारी के लिए कृषक स्टेडियम में सिन्थेटिक ट्रेक- हाईडल रनिंग, रिले रेस (100 मी. + 400 मी.) पिट- डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, हेमर थ्रो, जेवलिन थो,जंप- हाई जंप, लॉग जंप, ट्रिपल जंप, पोल जंप के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है इसी प्रकार कॉलेज मैदान रहली, जिला-सागर में पैवेलियन,दर्शक दीर्घा फ्लड लाइट्स तैयार होना है।




नपाध्यक्ष देवराज सोनी ने बताया की शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 अन्तर्गत मिमिक्री, स्किट, मूक अभिनय, एकांकी, वक्तृता, वाद विवाद, आदि 6 विधाओं की प्रतिस्पर्धाओं की मेजबानी शासकीय महाविद्यालय रहली को प्राप्त हुई है। जिले भर के अन्य महाविद्यालयों से विभिन्न विधाओं में भाग लेने के लिए रहली आने वाले प्रतिभागियों को मेरी बहुत शुभकामनाएं है।



 कार्यक्रम को पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारोलिया, प्राचार्य अजित जैन ने भी सम्बोधित किया।संचालन डॉ मनोज जैन ने एवं आभार डॉ प्रवीण श्रीवस्तव ने माना। इस दौरान जिले भर के महाविद्यालय से आए प्रतिभागी, स्टॉफ निर्णयक वा आम नागरिक उपस्थित रहें।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#