TIME NEWS

रास्ता रोक कर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

 रास्ता रोक कर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा 

गौरझामार मार्ग की लूट में फरार आरोपी भी शामिल 



Time news.

रहली। बीते दिनों बलेह मार्ग पर एक व्यक्ति के साथ लूट की घटना सामने आई थी जिसमें तीन अज्ञात लोगो ने पहले तो फरयादी के साथ मारपीट कर धारदार चाकू से उसे जख्मी किया और फिर नगद पेसे वा मोबाईल लेकर भाग गए। पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और मुखबिरों से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक मोटर साईकिल लिये ग्राम छीरारी में वो ढावा के पास चाँदपुर रोड पर देखे गए है , सूचना पर तस्टीक हेतु पुलिस मौके पर पहुंची संदेहियो पकड़ा जिन्होंने अपना नाम पवन पिता आनंदी अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम छिरारी 

गोरे लाल उर्फ आकाश यशवंत अहिरवार उम्र 23 साल नि. शाला मोहल्ला गौरझामार बताया । जिसने लूट की घटना के संबंध में पूंछताछ की गई जो दो संदिग्ध व्यक्तियों ने अपने1 अन्य साथी के बारे में बताया, पुलिस ने तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जिसमें तीनो ने लूट की घटना को कबूल किया।और घटना में उपयोग किया चाकू लाठी को वही गढ़ा बब्बा की पुलिया के नीचे ग्राम बगासपुरा में छुपाना बताया. पुलिस ने आरोपियों से लूट का मोबाईल वा नगद राशि जप्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहाँ से जेल भेज दिया गया। मामले में अज्ञात आरोपियों का खुलासा एवं दस्तयाबी करने में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर विकास शहवाल के मार्गदर्शन में एवं अति० पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा, एस० डी० ओ० पी० रहली प्रकाश मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल तिवारी, उनि, सुनील शर्मा, प्रआर. 612 राकेश, प्रआर 1390 विशाल, प्र.जार. 1398 महेन्द्र, आर. 1367 खिलान, आर. 24 अजय रजक, आर. 1514 सुरेन्द्र, आर. 365 सोनू, आर. 1787 विनय एवं सायबर सेल में, प्र.आर.398 सौरभ, आर. 1105 हेमेन्द्र का विशेष योगदान रहा।।


Post a Comment

और नया पुराने

Smartwatchs

#